झुंझुनूं : सखी सम्मेलन कल:सूचना केन्द्र सभागार में होगा जिला स्तरीय समारोह
जिला स्तरीय सखी सम्मेलन शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे लाभार्थी सखियों से संवाद
झुंझुनूं : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद (राजीविका) के एक दिवसीय ‘‘सखी सम्मेलन‘‘ का आयोजन शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से आयोजित होगा। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास चौधरी ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह सुबह 11 बजे सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित होगा, जिसे बड़ी संख्या में महिलायें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिला सखियों से वचुर्अल रूप से संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर जिले की राजीविका समूह की महिलाएं राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी भाग लेने जाएंगी। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा राजीविका की महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की जाएंगी एवं ऋण तथा सहायता राशि के चैकों का वितरण किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ कार्यो के लिए राजीविका के 10 श्रेष्ठ कैडर को पुरस्कृत भी करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039551


