झुंझुनूं-बुहाना : बड़बर में शहीद नरेंद्र की प्रतिमा को पथराव कर खंडित किया
बड़बर में शहीद नरेंद्र की प्रतिमा को पथराव कर खंडित किया
झुंझुनूं-बुहाना : बड़बर गांव में मंगलवार रात्रि को असामाजिक तत्वों ने बस स्टैंड पर स्थित शहीद नरेंद्र सिंह तंवर की प्रतिमा पर पथराव कर उसे खंडित कर दिया। पथराव से शहीद प्रतिमा का बाया हाथ व राइफल खंडित हो गई। जानकारी के अनुसार शहीद के छोटे भाई मनजीत सिंह ने बताया कि वे सुबह प्रतिमा पर साफ सफाई करने जाते हैं। बुधवार सुबह करीब 6 बजे वहां पहुंचे तो प्रतिमा का बाया हाथ व राइफल खंडित थी।
इसकी सूचना बुहाना पुलिस को दी। पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ शहीद की प्रतिमा को पथराव कर खंडित करने का मामला दर्ज करवाया है। शहीद के बड़े भाई अजीत सिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह 2000 में अहमदनगर सेकंड लांसर आर्मड में भर्ती हुए थे। दुश्मनों से लोहा लेते हुए गंगानगर पाकिस्तान बॉर्डर पर 30 अक्टूबर 2002 को शहीद हो गए थे। 2006 में गांव के बस स्टेंड पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039046


