[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : ढाई महीने पहले चुराई बाइक बरामद:दो नाबालिगों को पकड़ा, बाइक को रिपेयर करवाया तो आए पकड़ में, पूछताछ जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : ढाई महीने पहले चुराई बाइक बरामद:दो नाबालिगों को पकड़ा, बाइक को रिपेयर करवाया तो आए पकड़ में, पूछताछ जारी

ढाई महीने पहले चुराई बाइक बरामद:दो नाबालिगों को पकड़ा, बाइक को रिपेयर करवाया तो आए पकड़ में, पूछताछ जारी

झुंझुनूं : झुंझुनूं की सदर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो नाबालिग को दस्तयाब किया है। दोनों से चोरी की एक स्पेलंडर बाइक भी बरामद की गई। नाबालिग ने यह बाइक करीब ढ़ाई महीने पहले थाना क्षेत्र के उदावास गांव से चुराई थी।

इस संबंध में भूरीवास तन उदावास निवासी अनिल कुमार पुत्र धर्मपाल ने 15 मई 2023 को सदर थाना झुंझुनूं में अज्ञात के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

घर के बाहर से ले गए थे बाइक

पीड़ित अनिल कुमार ने 14 मई 2023 को अपनी बाइक को लॉक कर अपने घर के बाहर खडी की थी। कुछ देर बाद संभाला तो गाडी गायब थी। आस पास में गाड़ी की तलाश की लेकिन नहीं मिली। गाडी का लॉक तोड़कर ले गए थे। लेकिन घटना के ढ़ाई महीने बाद पुलिस दोनों को पकड़ने में कामयाब हो पाई। थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग से पूछताछ की जा रही है।

ऐसे आए पकड़ में

घटना के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस की टीम पीछे लगी हुई थी। इधर चोरी के बाद दोनों ने बाइक को उदयपुरवाटी में रिपेयर करवाया था। वहां से पुलिस को मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने लगातार पीछा कर दोनों को दस्तयाब कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet