[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : रिटायरमेंट की रात ही टीचर की मौत:खेतड़ी के शिमला में गिरी दीवार, रिटायर होने पर घर में चल रहा था भजन कीर्तन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : रिटायरमेंट की रात ही टीचर की मौत:खेतड़ी के शिमला में गिरी दीवार, रिटायर होने पर घर में चल रहा था भजन कीर्तन

रिटायरमेंट की रात ही टीचर की मौत:खेतड़ी के शिमला में गिरी दीवार, रिटायर होने पर घर में चल रहा था भजन कीर्तन

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : खेतड़ी उपखंड के शिमला में सोमवार देर रात को दीवार के मलबे के नीचे दबने से एक रिटायर्ड अध्यापक की मौत हो गई। हादसे के समय मृतक पेशाब करने के लिए गया था। इस दौरान काफी समय पुरानी दीवार भरभरा कर नीचे गिर गई। मृतक के शव का खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।

मृतक के भाई बजरंग लाल ने बताया कि उसका चचेरा भाई रामभरोस (60) पुत्र बुद्धिधर शर्मा दलौता के संस्कृत स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। जिसका 31 जुलाई को रिटायरमेंट होने पर घर में रात्रि भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे मृतक रामभरोस घर के बाहर बनी पुरानी दीवार के पास पेशाब करने के लिए गया था। इस दौरान दीवार उसके उपर गिर गई और वह नीचे दब गई।

इस दौरान मौके पर जुटे लोगों ने रामभरोस को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन मलबा ज्यादा होने की वजह से उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। जिसके बाद जेबीबी की मदद से उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि मृतक के एक बेटा विशवेश शर्मा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वहीं चार बेटियों की शादी हो चुकी है।

घटना की सूचना पर मेहाडा थानाधिकारी किरण सिंह यादव जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान मृतक के शव का खेतड़ी के उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad