[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भरतपुर : हरियाणा में हिंसा के बाद भरतपुर में अलर्ट, नेटबंदी:4 इलाकों में कल सुबह तक बंद रहेगा नेट; बॉर्डर पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
भरतपुरराजस्थानराज्य

भरतपुर : हरियाणा में हिंसा के बाद भरतपुर में अलर्ट, नेटबंदी:4 इलाकों में कल सुबह तक बंद रहेगा नेट; बॉर्डर पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

हरियाणा में हिंसा के बाद भरतपुर में अलर्ट, नेटबंदी:4 इलाकों में कल सुबह तक बंद रहेगा नेट; बॉर्डर पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

भरतपुर : हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा और बवाल के बाद राजस्थान के भरतपुर में अलर्ट जारी किया गया है। यहां के 4 इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने मंगलवार सुबह पहाड़ी, कामां, नगर, सीकरी में आज सुबह 6 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है।

संभागीय आयुक्त ने आदेश में बताया कि हरियाणा के नूंह (मेवात) में ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हो गया। इससे तोड़फोड़ आगजनी, पथराव और नेशनल हाईवे जाम जाम स्थिति बनी हुई है। भरतपुर में असामाजिक तत्वों की ओर से कानून और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है।

इस स्थिति में सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाना जरूरी है। इसलिए ब्रॉडबैंड और लीज लाइन सेवाओं को छोड़कर इंटरनेट पर रोक लगाई जाती है।

हरियाणा के नूंह में उपद्रवियों ने 500 से ज्यादा गाड़ियों काे नुकसान पहुंचाया है। जगह-जगह गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। आग लगा दी गई।
हरियाणा के नूंह में उपद्रवियों ने 500 से ज्यादा गाड़ियों काे नुकसान पहुंचाया है। जगह-जगह गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। आग लगा दी गई।

मेवात इलाके में अलर्ट, बॉर्डर पर निगरानी
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि नूंह में निकाली जाने वाले भगवा यात्रा का असर भरतपुर में नहीं पड़े, इसके लिए भरतपुर पुलिस को अलर्ट किया गया है। हरियाणा बॉर्डर के आस-पास पुलिस जाब्ता तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। मंगलवार सुबह यहां फ्लैग मार्च निकाला गया। हालांकि नासिर-जुनैद की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए गोपालगढ़ थाना पुलिस की एक टीम हरियाणा में है।

अभी नासिर-जुनैद हत्याकांड के मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

भरतपुर-हरियाणा बॉर्डर पर जुरहरा गांव के पास गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। भीड़ को एक जगह इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है।
भरतपुर-हरियाणा बॉर्डर पर जुरहरा गांव के पास गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। भीड़ को एक जगह इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है।

ये था मामला
1 अगस्त को हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें मोनू मानेसर ने अपनी टीम के साथ यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था। मोनू मानेसर को भरतपुर पुलिस नासिर, जुनैद हत्याकांड में तलाश कर रही है।

यात्रा में शामिल होने का दावा करते हुए मोनू मानेसर ने एक वीडियो जारी किया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने हरियाणा से सटे मेवात इलाके के बॉर्डर इलाकों में अलर्ट जारी किया था। जिससे नूंह में हुए बबाल का असर भरतपुर में न पड़े।

किसी भी वाहन को दंगाइयों ने नहीं छोड़ा। यहां हाईवे पर खड़ी गाड़ियों को भी आग लगा दी गई।
किसी भी वाहन को दंगाइयों ने नहीं छोड़ा। यहां हाईवे पर खड़ी गाड़ियों को भी आग लगा दी गई।

हरियाणा हिंसा से जुड़े अपडेट्स

  • नूंह में रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी है। पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मामले की रिपोर्ट ली है। प्रदेश के डीजीपी पीके अग्रवाल और सीआईडी चीफ आलोक मित्तल भी नूंह के लिए रवाना हो गए।
  • गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि शांति बहाली के बाद पूरा आकलन किया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी। देखा जाएगा कि कहां पर क्या कमी रही। हमने जरूरत पड़ने पर एयरफोर्स की मदद के लिए संपर्क किया है।
  • सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नूंह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी लोगों से प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने हालात को संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन घरों, दुकानों और गलियों से पत्थरबाजी होती रही।
पुलिस ने हालात को संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन घरों, दुकानों और गलियों से पत्थरबाजी होती रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad