[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलवर-बानसूर : गैंगरेप के बाद बोले- घर जाकर कपड़े चेंज करके आ:11वीं की छात्रा को 6 घंटे लेकर घूमते रहे; रेप किया, वीडियो बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरक्राइमटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

अलवर-बानसूर : गैंगरेप के बाद बोले- घर जाकर कपड़े चेंज करके आ:11वीं की छात्रा को 6 घंटे लेकर घूमते रहे; रेप किया, वीडियो बनाया

गैंगरेप के बाद बोले- घर जाकर कपड़े चेंज करके आ:11वीं की छात्रा को 6 घंटे लेकर घूमते रहे; रेप किया, वीडियो बनाया

अलवर-बानसूर : अलवर में 11वीं क्लास की स्टूडेंट को बहला-फुसला कर दो नाबालिग लड़के अपने साथ ले गए और नशीला जूस पिलाकर गैंगरेप किया। इस दौरान छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर दोस्त के रूम पर ले जाकर फिर गैंगरेप किया।

मामला जिले के बानसूर थाना इलाके का है। घटना 27 जुलाई को हुई थी। जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने शनिवार देर शाम दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता और दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। छात्रा की ओर से बानसूर थाने में गैंगरेप, ब्लैकमेल करने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया है।

मामले की जांच डीएसपी सुनील जाखड़ कर रहे हैं। दोनों लड़कों की उम्र भी 16 से 18 के बीच बताई जा रही है। सोमवार को स्कूल खुलने पर आरोपियों के बर्थ से जुड़े दस्तावेज की जांच की जाएगी। आरोपी छात्रा के गांव के ही रहने वाले हैं।

निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है

बानसूर थाना इंचार्ज हेमराज सराधना ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 27 जुलाई को थाना इलाके के एक निजी स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा (16) दोपहर 1.30 बजे स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव के ही दो परिचित लड़के बाइक पर मिले। लड़कों ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया और 22 किलोमीटर दूर नारायणपुर (अलवर) कस्बे की ओर ले गए। नारायणपुर में आरोपी लड़की को एक कमरे पर ले गए और जूस पिलाया। जूस पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई।

रेप के बाद कपड़े बदलकर आने को कहा

दोनों लड़कों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से रेप किया और वारदात का वीडियो बना लिया। गैंगरेप के बाद आरोपी छात्रा को बाइक पर बैठाकर बानसूर ले आए और छात्रा को घर जाकर कपड़े बदलकर आने को कहा। लड़कों ने कहा कि वह नहीं आई तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। धमकी से डरकर छात्रा अपने घर गई और कपड़े बदलकर लौट आई। घर से दूर दोनों लड़के छात्रा के लौटने का इंतजार कर रहे थे। छात्रा के आने के बाद वे उसे बाइक पर बैठाकर करीब 40 किलोमीटर दूर पावटा (जयपुर) कस्बे गए।

दोस्त के रूम पर भी किया रेप

कुछ देर पावटा में रुकने के बाद वे छात्रा को लेकर चंदवाजी (जयपुर) पहुंच गए। दोनों आरोपी लड़की को एक दोस्त के रूम पर ले गए और वहां भी रेप किया। इसके बाद वे छात्रा को लेकर रात 8 बजे के करीब कोटपूतली पहुंचे और हाईवे पर चौकी बस स्टैंड के पास छोड़कर भाग गए। लड़की ने फोन पर अपने परिजनों को सूचना दी तो घर वाले कोटपूतली पहुंचे। छात्रा ने परिजनों को आप बीती सुनाई। छात्रा को लेकर परिजन बानसूर लौटे और दोनों युवकों के खिलाफ किडनैपिंग, गैंगरपे, अश्लील वीडियो बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77