[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उत्तर प्रदेश-बुलंदशहर : मणिपुर हिंसा के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश-बुलंदशहर : मणिपुर हिंसा के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुके PM मोदी, BJP की शह पर हो रही मणिपुर हिंसा : जियाउर्रहमान

उत्तर प्रदेश-बुलंदशहर : मणिपुर में निर्वस्त्र कर सरेआम महिलाओ से हुई ज्यादती और गत दो माह के अधिक समय से हो रही हिंसा के खिलाफ युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर मणिपुर बचाओ मार्च किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा जिलाध्यक्ष, पूर्व MLA प्रत्याशी शिकारपुर जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व काँग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और मणिपुर हिंसा के खिलाफ मार्च किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने और केंद्र की मोदी सरकार की हिंसा में भूमिका की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग की है। ज्ञापन में मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वालों को सरेआम फांसी देने की मांग की। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कांग्रेसियो ने हाथ मे पीएम मोदी के मुंह पर लगा ताला और उसपर “कुर्सी है ये तुम्हारा जनाजा तो नहीं है, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते ? लिखा बैनर हाथ मे ले रखा था।

पूर्व विधायक प्रत्याशी, युवा जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि मणिपुर में निर्वस्त्र कर महिलाओं के साथ ज्यादती मोदी सरकार की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं, उन्हें तत्काल इस्तीफा देकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर की भाजपा सरकार को बर्खास्त करना चाहिए । उन्होंने कहा कि भाजपा- आरएसएस की चुप्पी शर्मनाक है ।

जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी ने कहा कि महिलाओं पर भाजपा सरकार में अत्याचार बढ़ा है। मणिपुर पर पिछले दो महीने से केंद्र सरकार का मौन लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद, विधायक भी मोदी के खौफ से मौन हैं जो शर्मनाक है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।

जिला महासचिव ज्ञानेंद्र राघव ने कहा कि भाजपा को इस बार देश के लोग सबक सिखाएंगे और नफरत और हिंसा फैलाने का हिसाब सत्ता से भागकर लेंगे।

मणिपुर बचाओ मार्च में जिलाध्यक्ष राकेश भाटी, युवा जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, जिला महासचिव ज्ञानेंद्र राघव, रवि वर्मा, तपन गौड़, दीपक कुशवाहा, मनोज शर्मा, आसिफ सोलंकी एड, रविन्द्र प्रधान, राय सिंह प्रधान, उम्मेद सूर्यवंशी, तुषार शर्मा, शुभम कौशिक, सलमान सिद्दीकी, सुरेंद्र उपाध्याय, विवेक चौधरी, रवि शर्मा, दिनेश शर्मा, जेपी शर्मा, सतीश कुमार, धर्मवीर सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22