सेन समाज ने किया नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान, चूरू के विकास का लिया संकल्प
पारखों के नोहरे में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, सभापति विनय गोयनका बोले—समाज और नगर परिषद के बेहतर समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित पारखों के नोहरे में सेन समाज की ओर से नगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सभापति, उपसभापति एवं उपस्थित पार्षदों का स्मृति चिह्न भेंट कर, माला एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और शहर के सर्वांगीण विकास में सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य देव श्री सेनजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, उपसभापति ओमप्रकाश तंवर, सभापति पद के प्रत्याशी रहे संजय भाटी, सभा अध्यक्ष श्रीभगवान भाटी, वरिष्ठ अधिवक्ता माणक चंद भाटी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव कपिल भाटी एवं सेन समाज अध्यक्ष जगदीश जाड़ीवाल मंचासीन रहे। दिनेश गहलोत ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

सभी के सहयोग से तैयार होगी शहर के विकास की कार्ययोजना : गोयनका
सभापति विनय गोयनका ने सेन समाज की पहल की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल है। चूरू के सर्वांगीण विकास के लिए सभी समाजों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर ठोस कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। शहर के विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
वरिष्ठ अधिवक्ता माणक चंद भाटी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करता है। संजय भाटी ने आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ शहर के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।

जनहित के कार्यों में पूरा सहयोग देगा सेन समाज
सभा अध्यक्ष श्रीभगवान भाटी ने कहा कि नगर परिषद की ओर से किए जाने वाले जनहित एवं विकास कार्यों में सेन समाज पूर्ण सहयोग देने के लिए तत्पर है। सेन समाज अध्यक्ष जगदीश जाड़ीवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज और नगर परिषद के बीच बेहतर तालमेल एवं निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
स्मृति चिह्न भेंट कर पार्षदों का किया अभिनंदन
समारोह में नगर परिषद के 60 वार्डों में से उपस्थित नवनिर्वाचित पार्षदों का स्मृति चिह्न, माला एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बजरंग लाल भनभेरू, हीरालाल पवार, गोपाल कालोया, राजेश रक्षक, तपेंद्र पवार, पवन बागोरिया, संजय रक्षक, उमेश चौहान, संजय पवार, अधिवक्ता कृष्णकांत, नरेश भाटी, मूलचंद, विमल पंवार एवं उमेश पंवार सहित सेन समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। इस दौरान समाजबंधुओं ने सामाजिक एकता को मजबूत करने और चूरू के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2582099

