पाटन के बिहारीपुरा में सड़क जगह-जगह से टूटी:डंपर और ट्रॉलों की आवाजाही से राहगीरों को खतरा, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
पाटन के बिहारीपुरा में सड़क जगह-जगह से टूटी:डंपर और ट्रॉलों की आवाजाही से राहगीरों को खतरा, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
पाटन : पाटन के बिहारीपुरा से गुजरने वाले स्टेट हाईवे 37डी की सड़क जगह-जगह से टूट गई है। गहरे गड्ढों में पानी भरा रहने और भारी डंपरों व ट्रॉलों की आवाजाही से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, गड्ढों में पानी भरा होने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। भारी डंपर और ट्रॉले तेज गति से गुजरते हैं तो सड़क का कीचड़ पैदल चलने वालों और बच्चों के कपड़ों पर उछलता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं।
अभिभावकों ने कहा कि बच्चों को रोज स्कूल भेजते समय दुर्घटना का डर बना रहता है। सड़क खराब होने से वाहन अनियंत्रित होकर निकलते हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि डंपरों की ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से सड़क की हालत लगातार खराब हो रही है। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और प्रशासन से बिहारीपुरा के पास स्टेट हाईवे 37डी की मरम्मत कराने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2581948


