[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के चयन परीक्षण में शामिल होगी अलसीसर की आलिया तस्लीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलसीसरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के चयन परीक्षण में शामिल होगी अलसीसर की आलिया तस्लीम

विजय पब्लिक स्कूल की छात्रा को मिला राज्य स्तरीय चयन परीक्षण का अवसर, गुजरात के सोमनाथ में 11 से 15 दिसंबर तक होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

जाबासर : कस्बे के विजय पब्लिक स्कूल की छात्रा आलिया तस्लीम को 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 17 वर्षीय छात्रा वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान दल के चयन परीक्षण में शामिल होने का अवसर मिला है।

राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात के सोमनाथ में 11 से 15 दिसंबर 2026 तक होगा। इसके लिए राजस्थान दल का चयन परीक्षण 2 एवं 3 दिसंबर को हनुमानगढ़ जिले के पक्का सहारणा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों का पूर्व प्रशिक्षण शिविर 4 से 8 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद राजस्थान का दल 9 दिसंबर को गुजरात के लिए रवाना होगा। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आलिया तस्लीम को एक दिसंबर को शाम 5 बजे तक शिविर स्थल पर उपस्थित होना होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन परीक्षण में शामिल होने का अवसर मिलना विद्यालय एवं जाबासर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77