कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में सीकर का दबदबा, लगातार तीसरे माह प्रदेश में अव्वल
किसान प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, शिकायतों के निस्तारण और अनुदान वितरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन; नियमित समीक्षा और समन्वित प्रयासों से हासिल की उपलब्धि
सीकर : कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सीकर जिले ने लगातार तीसरे माह राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशन में नियमित समीक्षा, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों तथा पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने से जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है।
संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, जिला परिषद सीकर शिवजी राम कटारिया ने बताया कि कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, गुणवत्ता नियंत्रण तथा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र किसानों के खातों में अनुदान राशि पहुंचाने सहित विभिन्न कार्यों में जिले का प्रदर्शन प्रदेश में अव्वल रहा है।
किसानों तक आधुनिक तकनीक और योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
कटारिया ने बताया कि कृषि विभाग का प्रमुख उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाना तथा केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना है। इसके लिए जिलेभर में कृषि अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से मिली सफलता
संयुक्त निदेशक कटारिया ने इस उपलब्धि का श्रेय कृषि अधिकारियों, कृषि पर्यवेक्षकों एवं विभागीय कार्मिकों की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसानों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ दिलाने और कृषि विभाग के कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सीकर को प्रदेश में अग्रणी बनाए रखने के प्रयास जारी रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579831


