[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरक्षित बचपन की पहल : बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों को किया प्रशिक्षित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सुरक्षित बचपन की पहल : बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों को किया प्रशिक्षित

सीकर में सुरक्षित बचपन अभियान का द्वितीय चरण, पॉक्सो अधिनियम और साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी; विद्यालयों में प्रदर्शित होंगे सहायता नंबर

सीकर : बच्चों को सुरक्षित, संवेदनशील एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सुरक्षित बचपन अभियान के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में चयनित विद्यालयों के नामित शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रूपा गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ।

अभियान का द्वितीय चरण नवंबर 2026 से नवंबर 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत विद्यालय स्तर पर बाल सुरक्षा और विधिक जागरूकता को मजबूत किया जाएगा।

बच्चों को सुरक्षित वातावरण देना सभी की जिम्मेदारी : रूपा गुप्ता

जिला एवं सेशन न्यायाधीश रूपा गुप्ता ने कहा कि बच्चे समाज का अमूल्य भविष्य हैं। उन्हें सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बाल सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम, इंटरनेट सुरक्षा, साइबर जोखिमों एवं विधिक साक्षरता के क्षेत्र में सशक्त बनाना है।

पॉक्सो न्यायालय संख्या एक के विशिष्ट न्यायाधीश विक्रम चौधरी एवं न्यायालय संख्या दो के विशिष्ट न्यायाधीश शंकर लाल मारू ने शिक्षकों को पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों, बच्चों के विरुद्ध लैंगिक अपराधों की पहचान, सूचना देने की प्रक्रिया और बाल हितैषी विधिक व्यवस्था की जानकारी दी।

बच्चों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने कहा कि विद्यालयों में बाल सुरक्षा और विधिक जागरूकता को स्थायी व्यवस्था के रूप में विकसित करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों द्वारा साझा की गई शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा संवेदनशीलता के साथ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से त्वरित एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

विद्यालयों में प्रदर्शित होंगे तीन महत्वपूर्ण सहायता नंबर

शालिनी गोयल ने विद्यालयों में नालसा विधिक सहायता नंबर 15100, बाल सहायता नंबर 1098 एवं साइबर अपराध सहायता नंबर 1930 प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थी आसानी से सहायता प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान साइबर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों ने शिक्षकों को साइबर अपराधों, इंटरनेट से जुड़े जोखिमों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77