सखी केंद्र का औचक निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने औचक निरीक्षण किया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश सोनिका पुरोहित के निर्देशानुसार किए गए निरीक्षण में पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं और सहायता व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
कानूनी और पुलिस सहायता की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान सचिव कांवत ने केंद्र प्रशासन से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध करवाई जा रही विधिक सहायता, सूचीबद्ध अधिवक्ताओं की सेवाओं और पुलिस सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के आवास एवं देखभाल की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया।
महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
सचिव कांवत ने केंद्र में उपस्थित महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों और महिला संरक्षण के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित जनहितकारी गतिविधियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया, ताकि पात्र महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579748