रतनगढ़ में कांग्रेस के आदूराम मेघवाल बने उपप्रधान, 11 मतों से दर्ज की जीत
रतनगढ़ में कांग्रेस के आदूराम मेघवाल बने उपप्रधान, 11 मतों से दर्ज की जीत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को रतनगढ़ पंचायत समिति के उपप्रधान पद पर कांग्रेस ने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी आदूराम मेघवाल ने भाजपा की सरोज कंवर को पराजित कर उपप्रधान पद हासिल किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, निर्वाचन नियमों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार रतनगढ़ पंचायत समिति सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी आदूराम मेघवाल को 20 तथा भाजपा प्रत्याशी सरोज कंवर को नौ मत प्राप्त हुए। इस प्रकार आदूराम मेघवाल को 11 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया। उपप्रधान पद की निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579749