[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी : डॉ. खराड़िया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी : डॉ. खराड़िया

नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी : डॉ. खराड़िया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित स्वामी गोपालदास राजकीय कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय लोहिया महाविद्यालय के डॉ. महेंद्र खराड़िया एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. मधुसूदन प्रधान रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके सैनी ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र खराड़िया ने नशा मुक्ति अभियान की उपयोगिता, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए आमजन को अभियान से जोड़ना और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. मधुसूदन प्रधान ने विद्यार्थियों के जीवन में नशा मुक्ति अभियान के महत्व पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. एसके सैनी ने नशे से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी से सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. धीर सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनुज कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मीनल एवं सावरमल कांटवा सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77