संदीप सिंह बने श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष:सादुलपुर में संगठन विस्तार के तहत हुई नियुक्ति; राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने दी जिम्मेदारी
संदीप सिंह बने श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष:सादुलपुर में संगठन विस्तार के तहत हुई नियुक्ति; राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने दी जिम्मेदारी
सादुलपुर : सादुलपुर में श्री राजपूत करणी सेना ने संगठन का विस्तार करते हुए चूरू जिले के चैनपुरा निवासी संदीप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने की।
संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने संदीप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी समाज के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा और सेवा भावना का सम्मान है। उन्होंने भरोसा जताया कि संदीप सिंह संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप ईमानदारी से काम करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।
मकराना ने कहा कि संदीप सिंह के नेतृत्व, अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी और समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी। संदीप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579713


