[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत टीचर्स को ट्रेनिंग:ADJ शालिनी गोयल बोलीं- बच्चों के लिए पॉक्सो एक्ट और साइबर सिक्योरिटी समझना जरुरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत टीचर्स को ट्रेनिंग:ADJ शालिनी गोयल बोलीं- बच्चों के लिए पॉक्सो एक्ट और साइबर सिक्योरिटी समझना जरुरी

सीकर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत टीचर्स को ट्रेनिंग:ADJ शालिनी गोयल बोलीं- बच्चों के लिए पॉक्सो एक्ट और साइबर सिक्योरिटी समझना जरुरी

सीकर : सीकर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में आज सुरक्षित बचपन अभियान के तहत स्कूलों में टीचर्स को ट्रेनिंग दी गई। जिला जज रूपा गुप्ता ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है। इस ट्रेनिंग के जरिए टीचर्स को स्कूलों में बाल सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम, ऑनलाइन सिक्योरिटी, साइबर रिस्क और कानूनी साक्षरता के बारे में जागरुक करने के लिए कहा गया।

पॉक्सो कोर्ट के जज विक्रम चौधरी और जज शंकर लाल मारू ने पॉक्सो अधिनियम के उद्देश्य, प्रावधानों, बच्चों के विरुद्ध सेक्सुअल अपराधों की समझ, रिपोर्टिंग और बच्चों से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी।

प्राधिकरण सेक्रेटरी शालिनी गोयल ने कहा कि स्कूल लेवल पर बाल सुरक्षा और कानूनी जागरूकता बढ़ाना जरुरी है। निशुल्क कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व LSUC तक पहुंचाने तथा स्कूलों में हेल्पलाइन नंबर लिखवाने जरुरी हैं।

साइबर सेल के कानूनी सलाहकारों ने साइबर अपराधों व उनसे बचाव के तरीके बताए। स्कूलों में नालसा हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 लिखवाने की जरुरत के बारे में बताया

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77