[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में पानी की टंकी का काम फिर रोका:ग्रामीणों ने किया विरोध; पूर्व चेयरमैन ने रुकावट डालने का आरोप लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में पानी की टंकी का काम फिर रोका:ग्रामीणों ने किया विरोध; पूर्व चेयरमैन ने रुकावट डालने का आरोप लगाया

उदयपुरवाटी में पानी की टंकी का काम फिर रोका:ग्रामीणों ने किया विरोध; पूर्व चेयरमैन ने रुकावट डालने का आरोप लगाया

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के पुराने वार्ड 2 में कुंभा लिफ्ट कैनाल प्रोजेक्ट के तहत बन रहे जलाशय का काम शनिवार को एक बार फिर रोक दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। जलाशय का निर्माण आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है।

भामाशाहों ने दान की थी जमीन

जानकारी के अनुसार, पीएचईडी अधिकारियों ने जलाशय निर्माण के लिए नगर पालिका से जमीन मांगी थी। इस पर वार्ड 2 के कुछ भामाशाहों ने अपनी जमीन दान की। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया।

पूर्व चेयरमैन बोले- कई बार रुकवा चुके हैं काम

पूर्व चेयरमैन रूडमल सैनी ने बताया कि नगर पालिका के कुछ कर्मचारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बीच-बीच में निर्माण कार्य बंद करा देते हैं। उनके अनुसार, ऐसा कई बार हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी न तो मौके पर पहुंचते हैं और न ही इस मामले में कोई कार्रवाई करते हैं।

रूडमल सैनी ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के कुछ लोग जलाशय निर्माण में रुकावट डाल रहे हैं। शनिवार को फिर काम रुकने पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में ये हुए शामिल

प्रदर्शन में पार्षद विकास सैनी, शिवनाथ सैनी, फताराम सैनी, जगदीश सैनी, बालाराम सैनी, गोपाल सैनी, मनोज सैनी, शंकरलाल सैनी, मूलाराम सैनी, सुखाराम सैनी, महावीर सैनी, नवरंग सैनी, हीराराम सैनी और लालाराम सैनी सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77