चूरू में कांग्रेस की पूजा कांटीवाल बनीं प्रधान, नौ मतों से दर्ज की जीत
15 में से 12 मत हासिल कर पूजा ने भाजपा की अनिता तंवर को हराया, भाजपा प्रत्याशी को मिले महज तीन मत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को चूरू पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी पूजा कांटीवाल ने नौ मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिता तंवर को पराजित किया। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में पूजा को 12 मत प्राप्त हुए, जबकि अनिता तंवर को तीन मतों से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही चूरू पंचायत समिति की कमान कांग्रेस के हाथों में आ गई।

80 प्रतिशत मत हासिल कर बनीं प्रधान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए चूरू पंचायत समिति के सभाकक्ष में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। मतदान में कुल 15 में से 12 मत हासिल कर कांग्रेस की पूजा प्रधान निर्वाचित हुईं।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579843

