चांदगोठी में कांग्रेस की सुनिता बनीं प्रधान, चार मतों से दर्ज की जीत
भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा को मिले पांच मत, सुनिता के पक्ष में पड़े नौ मत; 15 में से एक मत हुआ निरस्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को चांदगोठी पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनिता ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा को चार मतों के अंतर से हराया। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में सुनिता को नौ और सुमित्रा को पांच मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत निरस्त हो गया। इसके साथ ही चांदगोठी पंचायत समिति की कमान कांग्रेस के हाथों में आ गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए राजगढ़ पंचायत समिति के प्रधान कक्ष में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन के दौरान कुल 15 मतों में से 14 मत वैध पाए गए। इनमें नौ मत हासिल कर कांग्रेस की सुनिता प्रधान निर्वाचित हुईं।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577257