सुजानगढ़ पंचायत समिति में बीजेपी ने किया उलटफेर:16 सदस्यों वाली कांग्रेस को मिले महज 10 वोट, ऊषा देवी बनीं प्रधान
सुजानगढ़ पंचायत समिति में बीजेपी ने किया उलटफेर:16 सदस्यों वाली कांग्रेस को मिले महज 10 वोट, ऊषा देवी बनीं प्रधान
सुजानगढ़ : पंचायत समिति सुजानगढ़ के प्रधान पद के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां 7 सदस्यों वाली भाजपा ने 16 सदस्यों वाली कांग्रेस को हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमा लिया।
ऊषा देवी बनीं प्रधान
भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाली समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ऊषा देवी प्रधान निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कमला देवी को 5 वोटों से हराया। मतदान के बाद हुई मतगणना में ऊषा देवी को 15 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की कमला देवी को 10 मत प्राप्त हुए।
भाजपा ने निर्दलीय ऊषा देवी पर खेला दांव
पंचायत चुनाव में सुजानगढ़ पंचायत समिति की कुल 25 सीटों के परिणाम में कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को 7 और अन्य प्रत्याशियों को 2 सीटें मिली थीं। इसके बावजूद भाजपा ने समर्थित निर्दलीय ऊषा देवी को पार्टी का सिंबल देकर प्रधान पद के चुनाव में उतारा। भाजपा की यह रणनीति सफल रही और ऊषा देवी प्रधान निर्वाचित हो गईं।

जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
प्रधान पद के चुनाव में जीत की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नाच-गाकर अपनी खुशी जाहिर की और जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577255