[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसों पर लगाम लगाने की कवायद, अवैध कट बंद करने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सड़क हादसों पर लगाम लगाने की कवायद, अवैध कट बंद करने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के निर्देश

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीएम भावना शर्मा ने दिए निर्देश, दुर्घटना संभावित स्थलों पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा; पीएम राहत योजना में डेढ़ लाख रुपए तक निःशुल्क उपचार

सीकर : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाने तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

दुर्घटना संभावित स्थलों पर बढ़ाए जाएंगे सुरक्षा इंतजाम

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर वहां चेतावनी संकेतक, सड़क पर सुरक्षा चिह्न, परावर्तक और गति अवरोधक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों पर बने अवैध कट, अतिक्रमण और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले स्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित प्रमुख सड़कों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप यातायात संकेतक लगाने, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुधारने तथा सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी संयुक्त कार्रवाई

एडीएम ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज गति और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने और बाल वाहिनी वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करवाने पर भी जोर दिया गया।

सड़क हादसों में घायलों को डेढ़ लाख रुपए तक निःशुल्क उपचार, 12 प्रकरण स्वीकृत

बैठक में जिला क्रियान्वयन प्रबंधक गौरव माथुर ने पीएम राहत योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अधिकतम सात दिनों तक डेढ़ लाख रुपए तक का नकदरहित एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिले में अब तक पुलिस विभाग की ओर से योजना के तहत 12 प्रकरण स्वीकृत किए जा चुके हैं।

एडीएम ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय से दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रामावतार कुमावत, जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया, गौरव माथुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77