चूरू उत्तर पंचायत समिति की प्रधान बनीं भाजपा की कविता कंवर, निर्विरोध हुआ निर्वाचन
प्रधान पद पर बिना मतदान के हुआ फैसला, राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को चूरू उत्तर पंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा प्रत्याशी कविता कंवर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। इसके साथ ही चूरू उत्तर पंचायत समिति की कमान भाजपा के हाथों में आ गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए चूरू पंचायत समिति के प्रधान कक्ष में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भाजपा प्रत्याशी कविता कंवर निर्विरोध प्रधान चुनी गईं, जिसके चलते मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577100
