भाजपा के बागी ओमप्रकाश बने प्रधान, 10 वोट मिले:भाजपा प्रत्याशी मूलचंद रणवा हारे; समर्थकों के बीच भिड़ंत हुई
भाजपा के बागी ओमप्रकाश बने प्रधान, 10 वोट मिले:भाजपा प्रत्याशी मूलचंद रणवा हारे; समर्थकों के बीच भिड़ंत हुई
धोद : धोद पंचायत समिति के प्रधान चुनाव में शुक्रवार को सियासी उलटफेर देखने को मिला, जिसने भाजपा के राजनीतिक समीकरणों को बदलकर रख दिया। भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश बिजारणियां ने पार्टी में रहते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर जीत दर्ज की और धोद पंचायत समिति के नए प्रधान बन गए। खास बात यह है कि ओमप्रकाश बिजारणियां भाजपा समर्थित नेता हैं, लेकिन प्रधान चुनाव में उन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मूलचंद रणवा के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकी।
ओमप्रकाश बिजारणियां वार्ड नंबर 7 सरवड़ी से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतकर आए थे। इसके बाद प्रधान पद के चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दावेदारी पेश की। परिणाम में उन्हें 10 वोट मिले, जबकि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मूलचंद रणवा के पक्ष में 8 वोट पड़े। कांग्रेस की सदस्य सीता ने मतदान का बहिष्कार करते हुए अपना वोट नहीं डाला।
भाजपा का प्रधान बनने की उम्मीदों को लगा झटका
सीकर जिले की धोद पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बनने की संभावनाएं जताई जा रही थीं, लेकिन पार्टी के भीतर दो दावेदार सामने आने से समीकरण बदल गए। भाजपा ने मूलचंद रणवा को अधिकृत प्रत्याशी बनाया, वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश बिजारणियां ने बागी रुख अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा। आखिरकार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उनकी जीत ने सभी को चौंका दिया।
जीत के बाद भावुक हुए ओमप्रकाश, रणवा परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ओमप्रकाश बिजारणियां भावुक नजर आए। उनके समर्थकों में जीत को लेकर जबरदस्त खुशी देखने को मिली। चुनाव के दौरान धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया। साथ ही रणवा परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी उनके परिवार पर सिंबल चुराने जैसे आरोप लगाए गए। उन्होंने चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।
मतदान से पहले समर्थकों में हुई थी भिड़ंत
चुनाव के दिन ओमप्रकाश बिजारणियां जब गाड़ी से प्रत्याशियों को लेकर पहुंच रहे थे, उसी दौरान मूलचंद रणवा और ओमप्रकाश बिजारणियां के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई थी। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और पुलिस बल तैनात करना पड़ा। शाम 5 बजे के बाद मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे आए परिणाम ने धोद की राजनीति में नया इतिहास लिख दिया।
अब भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री और वार्ड नंबर 7 सरवड़ी से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बिजारणियां धोद पंचायत समिति के प्रधान बन चुके हैं। इस चुनाव ने भाजपा की स्थानीय राजनीति में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी को भी चर्चा के केंद्र में ला दिया है।मतदान से जुड़े PHOTOS और VIDEOS



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577038


