बाल विवाह मुक्त झुंझुनूं बनाने का लिया संकल्प, कलेक्टर ने दिलाई शपथ
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में शपथ कार्यक्रम, जागरूकता पोस्टर का विमोचन; सामाजिक कुरीति के खात्मे के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर
झुंझुनूं : बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाल अधिकारिता विभाग की ओर से शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाल विवाह की रोकथाम और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम संबंधी जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है बाल विवाह
जिला कलेक्टर डॉ. गर्ग ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सामूहिक प्रयास करने चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाल विवाह की रोकथाम, जनजागरूकता बढ़ाने और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2576934

