[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 25 दिसंबर से सजेगा शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 25 दिसंबर से सजेगा शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला

10 दिवसीय मेले में दिखेगी शेखावाटी की कला, संस्कृति और हस्तशिल्प की झलक; सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा नया स्वरूप, कलेक्टर ने दिए निर्देश

झुंझुनूं : शेखावाटी की समृद्ध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले का आयोजन 25 दिसंबर से 3 जनवरी तक किया जाएगा। दस दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में मेला समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. गर्ग ने कहा कि शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेला आमजन के मनोरंजन के साथ क्षेत्र की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।

हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, नए स्वरूप में होंगी प्रस्तुतियां

जिला कलेक्टर ने मेले की विभिन्न गतिविधियों और आकर्षणों को बेहतर बनाने के साथ प्रतिदिन शाम को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नए स्वरूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विविधता रखी जाए, ताकि मेले में आने वाले दर्शकों को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद मिल सके।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौपदार, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77