गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में कांग्रेस की मंजू देवी प्रधान बनीं:भाजपा की विमला देवी को हराया, समर्थन में 16 वोट मिले; समर्थकों ने मिठाई बांटी
गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में कांग्रेस की मंजू देवी प्रधान बनीं:भाजपा की विमला देवी को हराया, समर्थन में 16 वोट मिले; समर्थकों ने मिठाई बांटी
गुढ़ागौड़जी : पंचायत समिति गुढ़ागौड़जी में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मंजू देवी ने भाजपा प्रत्याशी विमला देवी को 9 मतों से हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। मंजू देवी को कुल 16 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी विमला देवी को 7 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पंचायत समिति में कुल 23 सदस्य हैं और प्रधान पद के चुनाव में सभी 23 सदस्यों ने मतदान किया। पंचायत समिति के सदस्यों की संख्या के अनुसार कांग्रेस के 13, भाजपा के 4, आरएलपी का 1, बसपा के 2 तथा 3 निर्दलीय सदस्य हैं। प्रधान पद पर जीत के लिए 12 सदस्यों का समर्थन आवश्यक था। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मंजू देवी ने 16 मत प्राप्त कर बहुमत से जीत हासिल की।
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पंचायत समिति कार्यालय के बाहर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।


समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाइयां देकर जीत का जश्न मनाया। साथ ही आतिशबाजी कर डीजे की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरकते नजर आए। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अपनी गाड़ी में नवनिर्वाचित प्रधान मंजू देवी को उनके घर तक छोड़ने पहुंची।
मंजू देवी की जीत के साथ ही गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में कांग्रेस ने प्रधान पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा। जीत के बाद समर्थकों में देर तक उत्साह और जश्न का माहौल बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2576828

