बुहाना में कांग्रेस के हरिकृष्ण यादव तीसरी बार बने प्रधान:भाजपा प्रत्याशी को एक वोट से हराया, जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बुहाना में कांग्रेस के हरिकृष्ण यादव तीसरी बार बने प्रधान:भाजपा प्रत्याशी को एक वोट से हराया, जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बुहाना : बुहाना पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के हरिकृष्ण यादव ने भाजपा प्रत्याशी सुमन को एक वोट से हराकर जीत दर्ज की। यादव को 9, जबकि सुमन को 8 वोट मिले। इस जीत के साथ हरिकृष्ण यादव तीसरी बार प्रधान बनेंगे। पंचायत समिति के कुल 17 सदस्यों में चुनाव से पहले कांग्रेस के पास 8, भाजपा के 5 और अन्य के 4 सदस्य थे। कांग्रेस ने अन्य सदस्यों का समर्थन हासिल कर बहुमत जुटाया। हरिकृष्ण यादव की पत्नी भी वार्ड नंबर 3 से पंचायत समिति सदस्य चुनी गई थीं।
जीत की घोषणा के बाद पंचायत समिति परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और नारे लगाए। इस दौरान सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार और जिला परिषद सदस्य राजकुमार अहलावत का कंधों पर बैठाकर स्वागत किया गया। हरिकृष्ण यादव ने जीत का श्रेय विधायक और कार्यकर्ताओं को देते हुए सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2576815

