[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सभी पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के निर्वाचन के लिए बैठक 28 नवंबर को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सभी पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के निर्वाचन के लिए बैठक 28 नवंबर को

सभी पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के निर्वाचन के लिए बैठक 28 नवंबर को

सीकर : राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में जिले की सभी 16 पंचायत समितियों के उप प्रधान पद के निर्वाचन के लिए संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक 28 नवंबर 2026 को प्रात: 10 बजे आयोजित की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी तथा प्रातः 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी तथा अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन के लिए पंचायत समिति रामगढ़ शेखावाटी में उपखंड कार्यालय रामगढ़ शेखावाटी, बलारां में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बलारां, फतेहपुर एवं लक्ष्मणगढ़ में संबंधित पंचायत समिति सभागार, नेछवा में पंचायत समिति सभागार, धोद में पंचायत समिति सभागार मुख्यालय सीकर, धोद ग्रामीण में राजकीय विज्ञान महाविद्यालय सबलपुरा सीकर, पिपराली एवं दांतारामगढ़ में संबंधित पंचायत समिति सभागार, खाचरियावास में राजीव सेवा केंद्र खाचरियावास तथा श्रीमाधोपुर, खंडेला, नीमकाथाना, पाटन, अजीतगढ़ एवं पलसाना में संबंधित पंचायत समिति सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

सभी पंचायत समितियों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने समस्त संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77