[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी कॉलेजों से कुलगुरु का सीधा संवाद, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया भरोसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

निजी कॉलेजों से कुलगुरु का सीधा संवाद, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

शेखावाटी विश्वविद्यालय की अनूठी पहल, सीकर-झुंझुनूं के महाविद्यालयों के प्राचार्यों और संचालकों ने खुलकर रखीं समस्याएं; परीक्षा और संबद्धता सहित कई मुद्दों पर मंथन

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय ने संबद्ध निजी महाविद्यालयों की समस्याओं के समाधान और बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने सीकर एवं झुंझुनूं जिले के निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, निदेशकों एवं सचिवों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कुलगुरु प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों का साझा उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और महाविद्यालयों के बीच निरंतर संवाद, पारदर्शिता एवं बेहतर समन्वय आवश्यक है।

परीक्षा से संबद्धता तक की समस्याओं पर हुई चर्चा

संवाद के दौरान महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं, परीक्षा प्रक्रिया और संबद्धता सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। साथ ही विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए।

कुलगुरु ने कहा कि निजी महाविद्यालय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी समस्याओं को समझना और नियमानुसार समाधान करना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने कई मुद्दों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के बीच मजबूत होगा समन्वय

इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं सीधे विश्वविद्यालय के शीर्ष प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन को भी जमीनी स्तर पर आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों और शैक्षणिक चुनौतियों को समझने का मौका मिला। इस पहल से विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77