[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मांदरी में पत्नी ने पति को सौंपी पंचायत की कमान, शेर सिंह कृष्णिया ने संभाला पदभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मांदरी में पत्नी ने पति को सौंपी पंचायत की कमान, शेर सिंह कृष्णिया ने संभाला पदभार

तीन बार सरपंच रहीं किताब देवी ने नवनिर्वाचित सरपंच पति को सौंपा कार्यभार, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल

खेतड़ी : ग्राम पंचायत मांदरी में पदभार ग्रहण समारोह के दौरान अनूठा नजारा देखने को मिला। तीन बार सरपंच रहीं पूर्व सरपंच किताब देवी कृष्णिया ने अपने पति एवं नवनिर्वाचित सरपंच शेर सिंह कृष्णिया को विधिवत रूप से पंचायत का कार्यभार सौंपा। समारोह की अध्यक्षता कर्नल सुरेश जांगिड़ ने की।

गांव के विकास और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नवनिर्वाचित सरपंच शेर सिंह कृष्णिया ने अपने संबोधन में ग्राम पंचायत में पेयजल, शिक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। साथ ही पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने की बात कही।

समारोह में नालपुर सरपंच विश्वेंद्र नालपुरिया, रवां सरपंच महेश कुमार, मानोता कलां सरपंच कृष्ण कुमार, डाडा फतेहपुरा सरपंच ज्ञानी राम, गोरीर सरपंच नीरज मान, डॉ. महेंद्र सैनी, निशा सैनी, रघुनंदन शाह, संतोष कुमार शर्मा, उपसरपंच विमला शर्मा, झाबरमल गुर्जर, अनिल कुमार, अनिता एवं लीलाधर राम पटेल विशिष्ट अतिथि रहे।

इस अवसर पर शमशेर सिंह चौधरी, विनोद कुमार, सुमेर सिंह गुर्जर, रामावतार गुर्जर एवं ग्यारसीलाल महाजन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77