[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेर में निकिता डूडी बनीं जिला प्रमुख, मुश्ताक खान ने जताया कांग्रेस नेतृत्व का आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

बीकानेर में निकिता डूडी बनीं जिला प्रमुख, मुश्ताक खान ने जताया कांग्रेस नेतृत्व का आभार

सरिता चौहान को हराकर दर्ज की जीत, प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं बीकानेर प्रभारी ने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया श्रेय

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

बीकानेर : बीकानेर जिला प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निकिता डूडी ने सरिता चौहान को पराजित कर जीत दर्ज की। कांग्रेस की जीत पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं बीकानेर प्रभारी मुश्ताक खान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

खान ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह सफलता मिली है। उन्होंने चुनाव के दौरान लगातार परिस्थितियों की जानकारी लेकर संगठन का मार्गदर्शन किया। स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी की जीत पर खान ने प्रसन्नता व्यक्त की।

संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया श्रेय

मुश्ताक खान ने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीडी कल्ला, वरिष्ठ पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा, नोखा विधायक सुशीला डूडी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, राजेंद्र मूंड, मंगलाराम गोदारा, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग और मदन मेघवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की चुनावी रणनीति का एकजुट होकर मुकाबला किया। खान ने इस जीत का श्रेय संगठन के आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए सभी कांग्रेसजनों को बधाई दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77