[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू की सियासत में 24 घंटे में बदले समीकरण : जिला प्रमुख की कुर्सी गंवाई, उप प्रमुख पद पर कांग्रेस की जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू की सियासत में 24 घंटे में बदले समीकरण : जिला प्रमुख की कुर्सी गंवाई, उप प्रमुख पद पर कांग्रेस की जीत

16 साल का इंतजार खत्म करने का मौका हाथ से निकला, कथित क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस में घमासान; कनिका सिंह ने बताया अंतरात्मा की आवाज, मंडेलिया बोले— विश्वासघात करने वालों के नाम करेंगे सार्वजनिक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज चुनाव के नतीजों ने चूरू जिले की राजनीति में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला परिषद में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल नहीं कर सकी। वहीं, महज 24 घंटे बाद हुए उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी छोटूलाल मेघवाल ने जीत दर्ज कर ली। लगातार दो दिनों में आए अलग-अलग चुनाव परिणामों ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति, संगठनात्मक एकजुटता और आंतरिक समन्वय को लेकर बहस तेज कर दी है।

22 सदस्यों का समर्थन, फिर भी हाथ से निकली जिला प्रमुख की कुर्सी

39 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के 21 और भाजपा के 17 सदस्य निर्वाचित हुए थे, जबकि एक सदस्य माकपा का था। माकपा के समर्थन से कांग्रेस के पास 22 सदस्यों का समर्थन होने का दावा था। इसके बावजूद जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की कनिका सिंह ने 22 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को महज 17 मत मिले। इस परिणाम के साथ ही जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल करने का कांग्रेस का 16 साल का इंतजार और बढ़ गया।

24 घंटे बाद बदली तस्वीर, कांग्रेस को मिले 21 मत

जिला प्रमुख चुनाव में हार के अगले ही दिन उप जिला प्रमुख के चुनाव में तस्वीर बदल गई। कांग्रेस प्रत्याशी छोटूलाल मेघवाल ने 21 मत हासिल कर जीत दर्ज की। दोनों चुनावों के परिणामों में आए इस अंतर ने पार्टी के भीतर कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रधान चुनाव की पुरानी टीस फिर हुई ताजा

जिला प्रमुख चुनाव के परिणाम ने कांग्रेस को पिछले पंचायत समिति प्रधान चुनावों की भी याद दिला दी है। उस दौरान भी बहुमत के बावजूद कांग्रेस को एक मत के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अब जिला प्रमुख चुनाव में मिली पराजय के बाद पार्टी के चुनावी प्रबंधन और संगठनात्मक समन्वय की समीक्षा की मांग उठ रही है।

निष्ठा, नाराजगी या गुटबाजी : जांच से सामने आएगी हकीकत

चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक गलियारों में कथित क्रॉस वोटिंग के कारणों को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। कहीं प्रत्याशी चयन को लेकर नाराजगी की बात कही जा रही है तो कहीं आंतरिक गुटबाजी और चुनावी प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक सौदेबाजी की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं, हालांकि इनके समर्थन में अभी कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है। अब नजरें कांग्रेस नेतृत्व की ओर से की जाने वाली जांच और संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई पर टिकी हैं।

आमने-सामने दोनों खेमों के नेता

अंतरात्मा की आवाज पर हुआ मतदान : कनिका सिंह

नवनिर्वाचित जिला प्रमुख कनिका सिंह ने कहा कि चुनाव में सदस्यों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान किया है। उन्होंने अपने ससुर एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ की चुनाव में अहम भूमिका बताते हुए जीत का श्रेय उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया।

विश्वासघात करने वालों के नाम सार्वजनिक करेंगे : मंडेलिया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कथित क्रॉस वोटिंग को पार्टी के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को 21 मत मिले हैं। पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों को निष्कासित किया जाएगा और उनके नाम जनता के सामने सार्वजनिक किए जाएंगे।


बॉक्स : चुनावी आंकड़ों में सियासत की पूरी तस्वीर

चुनावी पहलू सियासी समीकरण एवं घटनाक्रम
जिला परिषद की कुल सीटें 39
कांग्रेस 21 सदस्य
भाजपा 17 सदस्य
माकपा 1 सदस्य
कांग्रेस का दावा माकपा के समर्थन सहित 22 सदस्य
जिला प्रमुख चुनाव भाजपा को 22 और कांग्रेस को 17 मत
उप जिला प्रमुख चुनाव कांग्रेस के छोटूलाल मेघवाल 21 मत लेकर विजयी
16 साल का इंतजार जिला प्रमुख पद हासिल करने का कांग्रेस का इंतजार बरकरार

दो चुनाव, तीन बड़े सवाल

पहला सवाल : जब उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को 21 मत मिले, तो जिला प्रमुख चुनाव में पार्टी के अपेक्षित मतों में कमी क्यों आई?

दूसरा सवाल : क्या जिला प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर नाराजगी थी या संगठन के भीतर आपसी समन्वय की कमी रही?

तीसरा सवाल : क्या कांग्रेस नेतृत्व जांच के माध्यम से कथित क्रॉस वोटिंग के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर पाएगा?

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77