छोटूलाल मेघवाल की जीत पर कांग्रेस में खुशी, क्रॉस वोटिंग पर बरसे रफीक मंडेलिया
जिला प्रमुख चुनाव में कथित क्रॉस वोटिंग को बताया पार्टी से विश्वासघात, जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी छोटूलाल मेघवाल की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस पहुंचने पर कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ने नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख मेघवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की हार और कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मंडेलिया ने कहा कि जिला प्रमुख चुनाव के परिणाम ने सभी कांग्रेसजनों को झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने कथित क्रॉस वोटिंग की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे पार्टी के साथ विश्वासघात बताया।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए संगठन में कोई जगह नहीं : मंडेलिया
मंडेलिया ने कहा कि कांग्रेस अपने मजबूत संगठन, विचारधारा और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत से चलती है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए संगठन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
संगठन सर्वोपरि, एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत
मंडेलिया ने नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख छोटूलाल मेघवाल को बधाई देते हुए कहा कि संगठन हमेशा सर्वोपरि है और कांग्रेस की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर रियाजत खान, संजय भाटी, जमील चौहान, असलम खोखर, अधिवक्ता अनीश खान, किशोर दांदू, अधिवक्ता रामेश्वर प्रजापति और सोयल खान डीके सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2574013


