प्रधान चुनाव से पहले उठापटक, सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र:निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई संविधान व स्वच्छता की शपथ
प्रधान चुनाव से पहले उठापटक, सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र:निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई संविधान व स्वच्छता की शपथ
रानौली : पंचायत समिति प्रधान के चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा के 8 नवनिर्वाचित सदस्यों ने गुरुवार को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त कर पद की शपथ ली। कुल 19 सदस्यीय पंचायत समिति में भाजपा के 8 सदस्य हैं, जो चुनाव संयोजक मनोज कुमावत के नेतृत्व में बाड़ेबंदी से निकलकर उप तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी ने प्रमाण पत्र सौंपकर संविधान व स्वच्छता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में वार्ड 1 से संतोष, वार्ड 3 से सुरेश कुमावत, वार्ड 5 से अंजू वर्मा, वार्ड 6 से ज्याना देवी, वार्ड 7 से ओमप्रकाश, वार्ड 12 से चौथमल सैनी, वार्ड 15 से संतोष कटारिया और वार्ड 19 से जमना देवी शामिल हैं। प्रक्रिया के बाद सभी सदस्य वापस बाड़ेबंदी में रवाना हो गए।
27 व 28 नवंबर को होंगे चुनाव
पलसाना पंचायत समिति में 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान पद के चुनाव होंगे, जिनमें नवनिर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे। दलों द्वारा सदस्यों को एकजुट रखने के प्रयासों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2573855

