चिराना में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहा:सीएचसी के गेट और बाजार में जलभराव, मरीजों, ग्रामीणों और दुकानदारों को परेशानीचिराना में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहा:सीएचसी के गेट और बाजार में जलभराव, मरीजों, ग्रामीणों और दुकानदारों को परेशानी
चिराना : गांव में नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से ग्रामीणों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी के मुख्य गेट के बाहर नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल जाता है।
मुख्य मार्ग पर पानी भरने से मरीजों और उनके परिजनों को आवाजाही में दिक्कत होती है। सुबह स्कूल जाने वाले छात्र, काम पर जाने वाले कर्मचारी-मजदूर, दुकानदार और अन्य ग्रामीण भी इसी गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं, जबकि वाहन भी जलभराव से होकर निकलते हैं।
सफाई के अभाव में ओवरफ्लो की स्थिति
ग्रामीणों के अनुसार गांव में हर दूसरे दिन पेयजल आपूर्ति होने पर पानी नालियों में बहता है, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है। पंचायत का कार्यकाल बदलने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2573633


