[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्योलपुरा स्कूल में 50 स्टूडेंट्स को स्वेटर बांटे:पूर्व प्रिंसिपल ने 26 छात्राओं को यूनिफॉर्म दी; बोले- मोबाइल से दूरी बनाए, सफलता के लिए पढ़ाई जरूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्योलपुरा स्कूल में 50 स्टूडेंट्स को स्वेटर बांटे:पूर्व प्रिंसिपल ने 26 छात्राओं को यूनिफॉर्म दी; बोले- मोबाइल से दूरी बनाए, सफलता के लिए पढ़ाई जरूरी

श्योलपुरा स्कूल में 50 स्टूडेंट्स को स्वेटर बांटे:पूर्व प्रिंसिपल ने 26 छात्राओं को यूनिफॉर्म दी; बोले- मोबाइल से दूरी बनाए, सफलता के लिए पढ़ाई जरूरी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के श्योलपुरा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में बुधवार को भामाशाहों की ओर से जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए सराहनीय पहल की गई। सर्दी के मौसम में छात्रों को राहत पहुंचाने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भामाशाह वीरेंद्र यादव और इंदु यादव की ओर से स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए।

वहीं पूर्व प्रिंसिपल श्रीराम ने 26 जरूरतमंद छात्राओं को स्कूल पोशाक वितरित की। गर्म स्वेटर और नई पोशाक पाकर छात्रों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रिंसिपल श्रीराम ने की। इस अवसर पर भामाशाह वीरेंद्र यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

तीन पंखे देने की घोषणा

छात्रों को नियमित रूप से स्कूल आकर मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए तथा मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से दूरी बनाकर अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्कूल में छात्रों की सुविधा के लिए तीन पंखे देने की घोषणा भी की।

पूर्व प्रिंसिपल श्री राम ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने 26 जरूरतमंद छात्राओं को स्कूल पोशाक वितरित कर शिक्षा के प्रति सहयोग और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने भामाशाहों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समाज के लोगों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सहयोग आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करता है।

कार्यक्रम का संचालन अरुण सैन ने किया।इस अवसर पर कैलाश शास्त्री पूर्व प्रधानाध्यापक,एडवोकेट माडूराम सैनी, चिरंजीलाल,कमल कुमार सैनी,राकेश वर्मा,कविता, रानी,सुनीता सैनी,किरण, अनिता सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77