[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर मंडी के सामने गड्ढे भरने की मांग:रेहड़ी चालकों ने प्रदर्शन किया; कहा- एक साल से पशु गिरकर चोटिल हो रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर मंडी के सामने गड्ढे भरने की मांग:रेहड़ी चालकों ने प्रदर्शन किया; कहा- एक साल से पशु गिरकर चोटिल हो रहे

सादुलपुर मंडी के सामने गड्ढे भरने की मांग:रेहड़ी चालकों ने प्रदर्शन किया; कहा- एक साल से पशु गिरकर चोटिल हो रहे

सादुलपुर : सादुलपुर कृषि उपज मंडी के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर बने गड्ढों को ठीक कराने की मांग को लेकर मंगलवार को रेहड़ी चालकों ने प्रदर्शन किया। किसान नेता एवं पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष जगत सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।

गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे पशु

रेहड़ी चालकों ने बताया कि मंडी के मुख्य द्वार के सामने पिछले एक साल से सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। मंडी से अनाज और अन्य कृषि उपज ले जाते समय उनके पशु इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

गड्ढे भरने और सड़क ठीक कराने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मंडी के मुख्य द्वार के सामने बने गड्ढों को भरवाने और मुख्य सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। प्रदर्शन में रेहड़ी चालक जब्बार खां, प्रदीप कुमार, कयूम सिक्का, आसिफ पठान, नफीस, इशाक पठान, आमीन, मोहसिन शेख, नासिर, अयूब काजी, अयूब शेख, असलम काजी, अफजल इलाही और फरीद सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77