[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर मंडी में मूंगफली 9,500 रुपए क्विंटल तक बिकी:पिछले साल से 3-4 हजार रुपए ज्यादा कीमत; एमएसपी की बजाय मंडी में ज्यादा बिक्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर मंडी में मूंगफली 9,500 रुपए क्विंटल तक बिकी:पिछले साल से 3-4 हजार रुपए ज्यादा कीमत; एमएसपी की बजाय मंडी में ज्यादा बिक्री

सरदारशहर मंडी में मूंगफली 9,500 रुपए क्विंटल तक बिकी:पिछले साल से 3-4 हजार रुपए ज्यादा कीमत; एमएसपी की बजाय मंडी में ज्यादा बिक्री

सरदारशहर : सरदारशहर कृषि उपज मंडी में मूंगफली की आवक शुरू हो गई है। किसानों को 6,000 से 9,500 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहे हैं। बाजार भाव समर्थन मूल्य से बेहतर होने के कारण किसान सरकारी खरीद केंद्रों के बजाय मंडी में फसल बेच रहे हैं।

अनाज व्यापारियों भंवरलाल हुड्डा, किशननाथ सिद्ध और श्यामलाल तावणिया ने बताया कि इस बार पिछले साल के मुकाबले मूंगफली के भाव 3 से 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक ज्यादा हैं। व्यापारियों का मानना है कि अच्छे भाव मिलने से किसान अगले साल भी मूंगफली की खेती की ओर आकर्षित होंगे। कम बारिश के कारण इस बार मूंगफली की पैदावार कम हुई है। हालांकि, बाजार में अच्छे दाम मिलने से किसानों को राहत मिली है।

देशभर में होती है सप्लाई

सरदारशहर में पैदा होने वाली मूंगफली की देशभर में सप्लाई होती है। इसकी विदेशों में भी मांग बताई जाती है। यहां की रेतीली जमीन में उगने वाली सफेद मूंगफली का छिलका पतला होता है और इसकी गुणवत्ता अच्छी मानी जाती है।

समर्थन मूल्य पर खरीद के प्रति कम रुझान

किसानों का कहना है कि बाजार में 6 हजार से 9500 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिलने के चलते किसानों का समर्थन मूल्य पर खरीद की ओर रुझान कम है। किसानों को बाजार में अपनी गुणवत्ता के अनुसार बेहतर कीमत मिल रही है। ऐसे में किसान सरकारी खरीद केंद्रों की बजाय कृषि उपज मंडी में फसल बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77