रतनगढ़ में खुले नाले में गिरा बेसहारा सांड:चूरू रोड पर लोगों ने गोशाला समिति की टीम की मदद से बाहर निकाला
रतनगढ़ में खुले नाले में गिरा बेसहारा सांड:चूरू रोड पर लोगों ने गोशाला समिति की टीम की मदद से बाहर निकाला
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ शहर में खुले नालों में आए दिन बेसहारा पशु गिर रहे हैं। चूरू रोड पर परशुराम अतिथि भवन के आगे बने नाले में एक सांड गिर गया। लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद लोगों ने श्रीकृष्ण गोशाला समिति से संपर्क किया। समिति की टीम मौके पर पहुंची और सांड को रस्सी बांधकर नाले से बाहर निकाला।
शहर में चूरू रोड और हनुमान व्यायामशाला से गैनाणी तक बड़े नाले खुले पड़े हैं। इनसे लोगों और पशुओं को खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गैनाणी के पास पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। गोरक्षक दल और गोशाला की टीम ने जेसीबी की मदद से नाले में गिरे गोवंश को बाहर निकाला था।
लोग लंबे समय से नालों को ढकने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2567313
