[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में घुसकर छोटे भाई के परिवार पर हमला:5 लोग घायल, बोरिंग से मोटर निकालते समय हुआ विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर में घुसकर छोटे भाई के परिवार पर हमला:5 लोग घायल, बोरिंग से मोटर निकालते समय हुआ विवाद

घर में घुसकर छोटे भाई के परिवार पर हमला:5 लोग घायल, बोरिंग से मोटर निकालते समय हुआ विवाद

चूरू : चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक झगड़ा हिंसक हो गया। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई के परिवार पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले हमीरवास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।

कुएं से मोटर निकालते समय हुआ विवाद

हमीरवास निवासी सीताराम ने बताया कि वह अपने घर में कुएं की बोरिंग से मोटर निकाल रहा था। इस काम में उसका छोटा भाई मुकेश भी मदद कर रहा था। इसी दौरान पास के घर में रहने वाले बड़े भाई रमेश, भतीजे देवनिधि और भाभी मंजू लाठी व सरिये लेकर उनके घर पहुंच गए।

पांच लोगों पर लाठी-सरियों से हमला

सीताराम के अनुसार, परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है। इसी विवाद के चलते तीनों ने घर में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में 43 वर्षीय सरोज, 46 वर्षीय मुकेश कुमार, 27 वर्षीय संतोष, 30 वर्षीय सुनील और 46 वर्षीय सीताराम घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

गंभीर हालत में चूरू किया रेफर

हमले के बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने सभी घायलों को हमीरवास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद पांचों को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज जारी है।

अस्पताल चौकी को भेजी सूचना, थाने में परिवाद

डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने घायलों की जानकारी अस्पताल चौकी को भेज दी। वहीं, इस मामले में हमीरवास निवासी सरोज देवी पत्नी मुकेश मेघवाल ने हमीरवास थाने में परिवाद दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77