बबाई के नृसिंह मंदिर में गूंजे भजन, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न
नृसिंह चौदस पर देर रात तक चली भजन संध्या, दूसरे दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का हुआ आयोजन
बबाई : नृसिंह चौदस के अवसर पर कस्बे के भगवान नृसिंह मंदिर में इंद्रचंद्र मिश्रा के सहयोग से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान भजन संध्या और भगवान सत्यनारायण की व्रत कथा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन के पहले दिन नृसिंह चतुर्दशी पर शंकर टेलर एवं उनकी मंडली ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियां देकर भगवान नृसिंह की आराधना की। भजनों की स्वर लहरियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। भजन संध्या में दानजी और दीपक का विशेष योगदान रहा।
आयोजन के दूसरे दिन भगवान सत्यनारायण की व्रत कथा का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी कैलाश शर्मा ने विधिवत कथा का वाचन किया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से कथा का श्रवण किया। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर महेंद्र मिश्रा, अंबिका मिश्रा, अमीचंद भार्गव, प्रहलाद मिश्रा, शंभू सांवरिया, कैलाश जांगीर, मनोज सेन, विश्वनाथ मिश्र, शंकर मिश्रा, प्रकाश सेन, विनोद सोनी, ममता मिश्रा, मंजू मिश्रा, सोनम मिश्रा, अनु मिश्रा, पूनम मिश्रा, निशा मिश्रा और पुष्पा मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2566502
