[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फायरमैन की मौत के बाद 26 लाख की ज्वेलरी ‘गायब’:परिजन बोले-CCTV में कॉन्स्टेबल बैग ले जाते दिखा था; सिर्फ मिले आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फायरमैन की मौत के बाद 26 लाख की ज्वेलरी ‘गायब’:परिजन बोले-CCTV में कॉन्स्टेबल बैग ले जाते दिखा था; सिर्फ मिले आश्वासन

फायरमैन की मौत के बाद 26 लाख की ज्वेलरी 'गायब':परिजन बोले-CCTV में कॉन्स्टेबल बैग ले जाते दिखा था; सिर्फ मिले आश्वासन

झुंझुनूं : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले फायरमैन के बैग से 26 लाख के गहने गायब हो गए। परिजन ने दावा किया कि सीसीटीवी में कॉन्स्टेबल बैग से गहने निकालते दिखा था। घटना के साढ़े 5 महीने बाद अभी तक न तो परिवार को गहने मिले हैं और न ही आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। मामला झुंझुनूं का है। फायरमैन राजेश कुमार के परिजन सोमवार को झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर से मिले और न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि एक महीने में तीसरी बार एसपी से मिले हैं। इस बार भी आश्वासन मिला है।

क्या है पूरा मामला

झुंझुनूं के कुलोद खुर्द निवासी राजेश कुमार दिल्ली अग्निशमन विभाग के फायरमैन थे। 30 मई 2026 को खाजपुर पुराना गांव के पास सड़क दुर्घटना में राजेश की मौत हो गई। राजेश के भाई प्रदीप ने बताया-राजेश कुलोद खुर्द से बाइक पर झुंझुनूं आए थे। पत्नी के लिए गहने बनवाने के लिए वे ज्लेवर को डिजाइन दिखाने बैग में ज्वेलरी ले गए थे। इनमें सोने की दो हमेल और 10 सिक्के थे। गहनों का कुल वजन 18 से 20 तोला था। झुंझुनूं से गांव लौटते वक्त दोपहर करीब 12:47 बजे खाजपुर पुराना गांव के पास सड़क हादसे में राजेश की मौत हो गई।

क्रेन ड्राइवर बैग लेकर सदर थाने पहुंचा था

प्रदीप ने बताया- हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से सदर थाने लाया गया। क्रेन ड्राइवर राजेश का बैग थाने लेकर पहुंचा और गेट पर संतरी के पास रख दिया। उस समय बैग में रखे सामान की जांच नहीं हुई थी। हादसे के बाद शाम लगभग 5 बजे हमने परिचित के जरिए कांस्टेबल संदीप को फोन किया। उन्हें बैग में जेवर होने की जानकारी दी। इसके बाद संदीप संतरी के पास रखे बैग को लेकर थाने की बिल्डिंग के पीछे गया।

करीब 5 मिनट बाद वापस आया और बैग फिर संतरी के पास रख दिया। यह घटनाक्रम थाने के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ। कुछ देर बाद कांस्टेबल ने वीडियो कॉल कर खाली बैग दिखाया था और बताया कि उसमें कुछ नहीं है। अगले दिन 31 मई को हम सदर थाने पहुंचे और खाली बैग ले लिया। हमने बगड़ थाने में 3 जून को जेवर चोरी होने का मामला दर्ज करा दिया। बगड़ पुलिस ने एक महीने की जांच के बाद मामला अपने थाना क्षेत्र का नहीं होने का आधार बताते हुए कोर्ट में एफआर पेश कर दी।

साढ़े 5 महीने बाद भी नहीं मिले जेवर

परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर शिकातय की। इस पर जांच शुरू हुई। परिजन का कहना है कि मामले में संदिग्ध कांस्टेबल संदीप की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही उन्हें जेवरात सुपुर्द किए गए हैं। सोमवार को वे एसपी कावेंद्र सिंह सागर से मिले। उन्होंने कांस्टेबल की गिरफ्तारी और बरामद जेवरात वापस दिलाने की मांग की।

प्रदीप ने बताया- मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जेवरात बरामद कर लिए थे, लेकिन अब तक हमें सुपुर्द नहीं किए हैं। न ही कांस्टेबल की गिरफ्तारी नहीं। पिछले एक महीने में तीन बार एसपी से मिल चुके हैं। हर बार कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। हमारी मांग है कि बरामद गहने जल्द सुपुर्द किए जाएं और मामले में जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77