चिड़ावा नगरपालिका ने नंदीशाला बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया:पार्षद संगीता शेखावत ने बेसहारा पशुओं के लिए रखी मांग; बैठक में सफाई, अतिक्रमण की समस्याओं पर हुई चर्चा
चिड़ावा नगरपालिका ने नंदीशाला बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया:पार्षद संगीता शेखावत ने बेसहारा पशुओं के लिए रखी मांग; बैठक में सफाई, अतिक्रमण की समस्याओं पर हुई चर्चा
चिड़ावा : चिड़ावा की झुंझुनूं रोड स्थित नगरपालिका परिसर में नगरपालिका मंडल की पहली साधारण सभा की बैठक हुईं। बैठक में सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, सीवरेज, पेयजल, स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ही लाइटिंग सुधार को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सभी ने स्वच्छता की शपथ भी लीं। सफाई व्यवस्था सही नहीं होने की बात कहते हुए पार्षद मेहर कटारिया, सुरेश भूकर, विनोद डांगी, अभय सिंह बडेसरा, संजू राजेश वर्मा आदि ने व्यवस्था सुधार की मांग की।
अतिक्रमण हटवाने और दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग
विनोद डांगी ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटवाने और दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की। सुरेश भूकर ने श्मशान भूमि से अतिक्रमण और अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की। वहीं पार्षद संगीता शेखावत ने बेसहारा पशुओं के लिए नन्दी गौशाला की मांग की। जिस पर सदन ने सर्व सम्मति से नन्दी शाला निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया।

शीतला मंदिर के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव मंजूर
चेयरमैन ने अतिक्रमण चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने पार्षदों के नाम के साइन बोर्ड लगवाने की घोषणा भी की। पार्षद शीशराम सैनी बिल्लू ने शहर के सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पार्षद संतोष निखिल चौधरी के शीतला मंदिर के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी का आग्रह किया, जिसे स्वीकार किया गया।
वरिष्ठ पार्षद सुरेश कुमार जलिंद्रा ने कहा कि शहर में अधिकाधिक पौधरोपण डिवाइडरों के साथ ही सावर्जनिक स्थलों पर किया जाएं। पार्षद सीता देवी, कैलाश देवी, विमला देवी, रवि नायक, सुनील भड़िया, संपत, अशोक शर्मा, मंजू राजेश वर्मा ने भी अपने वार्डों की समस्या रखी।
इस मौके पर चेयरमैन सुमित्रा सैनी, उपाध्यक्ष संगीता भगेरिया, शीशराम सैनी बिल्लू, संगीता कर्ण सिंह शेखावत, सुरेश भूकर, सुरेश जलिंद्रा, मदन डारा, मेहर कटारिया, लोकेश कटारिया, बाबूलाल सोलंकी, निखिल मावंडिया, संजय महमिया, डॉ. नरेंद्र सिंह, अनिल सैनी, संजय शर्मा, अभिषेक कुमार, अशोक शर्मा, गंगाधर सैनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, विकास चाहर, एडवोकेट विनोद डांगी, संतोष निखिल चौधरी, सुनील भड़िया, सीता देवी, मनभरी देवी, विमला देवी, संजू राजेश वर्मा, सुशीला निरंजन लाल सैनी, राजकुमार लमोरिया, श्री राम सैनी, कैलाश देवी, सरोज, अनीता, नवनीत लाटा, संपत, विजेंद्र सैनी, ललिता, दुलीचंद, राकेश पाटन, सजना, बृजेश पूनिया, भाग्यश्री कुठानिया, मंजू कुमारी आदि मौजूद रहे।
देखें PHOTOS


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563713


