जिला प्रमुख के मतदान से पहले एक जगह होंगे सदस्य:बाड़ेबंदी की आज बदल सकती जगह; प्रमुख का नाम लगभग तय
जिला प्रमुख के मतदान से पहले एक जगह होंगे सदस्य:बाड़ेबंदी की आज बदल सकती जगह; प्रमुख का नाम लगभग तय
सीकर : सीकर जिला प्रमुख के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी में जीते हुए सभी सदस्यों को बाड़ेबंदी में एक जगह बुलाया जाएगा। मतदान के दिन सभी एक साथ वोटिंग करने आएंगे। बताया जा रहा है कि आज बाड़ेबंदी की जगह भी बदली जा सकती है। कांग्रेस पार्टी में प्रमुख पद के लिए नाम भी तय हो चुका है।
बता दें कि सीकर में इस बार जिला परिषद में 49 सीटों पर चुनाव हुआ था। इनमें से 36 पर कांग्रेस,11 पर भाजपा,1 पर माकपा और निर्दलीय ने जीत हासिल की थी। मतगणना होने के पहले ही कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर ली थी। चुनाव हारने वालों को बाड़ाबंदी से रिलीव कर दिया गया था।

कांग्रेस बदल सकती बाड़ेबंदी की जगह
सीकर में कांग्रेस पार्टी से जीते हुए कुछ जिला परिषद सदस्यों को जयपुर के एक रिसॉर्ट में बाड़ाबंदी में रखा गया था। कई जिला परिषद के सदस्य अपने एरिया के विधायक या नेता के पास थे। अब आज उन्हें भी एक जगह बुलाया जाएगा। संभावना है कि जोड़-तोड़ की राजनीति से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी बाड़ाबंदी की जगह भी बदल सकती है। सीकर में जिला प्रमुख बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 25 है जबकि कांग्रेस के पास 36 जीते हुए सदस्य हैं।
जिला प्रमुख पद का नाम लगभग तय
सीकर में जिला प्रमुख पद पर नाम फिक्स करने को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने परिणाम के अगले दिन ही पूर्व पीसीसी चीफ नारायण सिंह से मुलाकात की। इसके बाद रविवार शाम को उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व खंडेला विधायक महादेव सिंह खंडेला से भी मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार-जिला प्रमुख पद के लिए पार्टी नाम फिक्स कर लिया है। अब चुनाव के दिन ही पार्टी नाम घोषित करेगी। सर्वसम्मति से ही पार्टी में नाम डिसाइड हुआ है।
पंचायत समिति प्रधान के लिए भी चुनाव के दिन ही आएंगे सदस्य
सीकर में 16 में से 14 पंचायत समितियां में कांग्रेस पार्टी का प्रधान बनना तय है। ऐसे में पार्टी ने एरिया के नेताओं के नेतृत्व में जीते हुए सदस्यों की बाड़ाबं
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2563213


