चिड़ावा एडीजे कोर्ट के पीपी ऑफिस में लगा कंप्यूटर:ऑनलाइन नेटवर्क से जोड़ा, फाइलों का रखरखाव और दस्तावेजों का आदान-प्रदान होगा आसान
चिड़ावा एडीजे कोर्ट के पीपी ऑफिस में लगा कंप्यूटर:ऑनलाइन नेटवर्क से जोड़ा, फाइलों का रखरखाव और दस्तावेजों का आदान-प्रदान होगा आसान
चिड़ावा : चिड़ावा के एडीजे कोर्ट स्थित अभियोजन अधिकारी (पीपी) कार्यालय में कंप्यूटर लगाया गया है। साथ ही कार्यालय को ऑनलाइन नेटवर्क से भी जोड़ा गया है। इससे कार्यालय के विभागीय कामकाज में तेजी आएगी और सूचनाओं का आदान-प्रदान आसान होगा।
इस पहल की शुरुआत सुबह 11:15 बजे बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने की। इस दौरान चिड़ावा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद रहे।
वादकारियों को भी समय पर मिल सकेंगी सेवाएं
अधिवक्ताओं और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के अनुसार, कंप्यूटर और ऑनलाइन नेटवर्क की सुविधा मिलने से फाइलों का रखरखाव, दस्तावेजों का आदान-प्रदान और मामलों से संबंधित जानकारी जुटाना आसान होगा। इससे अधिवक्ताओं का समय बचेगा और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े कामकाज में सुविधा मिलेगी। साथ ही वादकारियों को भी समय पर सेवाएं मिल सकेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2563091


