बबाई में प्रधान-पद के लिए भाजपा-कांग्रेस ने बाड़ाबंदी शुरू की:17 सदस्यीय पंचायत समिति में भाजपा को 7, कांग्रेस को 4 और निर्दलीयों को 6 सीटें मिलीं; 27 नवंबर को चुनाव
बबाई में प्रधान-पद के लिए भाजपा-कांग्रेस ने बाड़ाबंदी शुरू की:17 सदस्यीय पंचायत समिति में भाजपा को 7, कांग्रेस को 4 और निर्दलीयों को 6 सीटें मिलीं; 27 नवंबर को चुनाव
बबाई : बबाई पंचायत समिति चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधान पद के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 17 सदस्यों वाली समिति में किसी दल को बहुमत नहीं मिला है। भाजपा और कांग्रेस ने सदस्यों का समर्थन जुटाने की कोशिश शुरू कर दी है।
भाजपा ने 7 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 4 सीटें मिली हैं। 6 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीते हैं। बहुमत के लिए 9 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में प्रधान पद का फैसला निर्दलीय सदस्यों के रुख पर निर्भर करेगा।
प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। दोनों दलों में संभावित महिला उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो रही है। प्रधान पद का चुनाव 27 नवंबर को होगा। भाजपा निर्दलीय सदस्यों का समर्थन जुटाने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस भी समर्थन के लिए समीकरण बना रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2563096


