[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

60 साल के बुजुर्ग को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारा:बेटी के ससुराल झगड़ा सुलझाने गए थे, दामाद ने पिता और भाई के साथ मिलकर हमला किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

60 साल के बुजुर्ग को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारा:बेटी के ससुराल झगड़ा सुलझाने गए थे, दामाद ने पिता और भाई के साथ मिलकर हमला किया

60 साल के बुजुर्ग को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारा:बेटी के ससुराल झगड़ा सुलझाने गए थे, दामाद ने पिता और भाई के साथ मिलकर हमला किया

झुंझुनूं : झुंझुनूं में बेटी के ससुराल वालों से विवाद सुलझाने पहुंचे 60 साल के पिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि चिड़ावा बाईपास इलाके के सूरजगढ़ गांव में बेटी के ससुराल पक्ष ने बुजुर्ग पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव रूडरोल निवासी सुरेश कुमार थे। परिजनों ने बेटी के ससुर, पति और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटी से मिलने के बाद ससुराल वालों से बातचीत करने पहुंचे थे

मृतक के भतीजे बच्चन सिंह ने बताया कि 22 नवंबर की रात 8 बजे सुरेश कुमार अपनी बेटी से मिलने चिड़ावा गए थे। दरअसल, उनकी बेटी और दामाद के बीच दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। बेटी के ससुराल वालों से बातचीत कर समझाइश करने के लिए वह अपने नाती विज्ञान और भतीजे अर्जुन के साथ स्कूटी पर बेटी के ससुर मंदरूप और पति होशियार सिंह के मकान पर गए थे।

मेन गेट पर ही किया जानलेवा हमला

जैसे ही सुरेश कुमार मकान के मेन गेट पर पहुंचे, आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें चिड़ावा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से झुंझुनूं और फिर BDK अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ससुर, पति और देवर पर हत्या का आरोप

मृतक के बेटे अमित कुमार की ओर से पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। इसमें मृतक की बेटी के ससुर मंदरूप, पति होशियार सिंह और देवर जसवीर पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

देर रात सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस

थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि देर रात चिड़ावा बाईपास पर झगड़े की सूचना मिली थी, जिसमें एक बुजुर्ग घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस चिड़ावा अस्पताल पहुंची। मृतक सुरेश कुमार हरियाणा के चरखी दादरी जिले के रूडरोल गांव के रहने वाले थे और अपनी बेटी के पास चिड़ावा आए थे।

दहेज के लिए परेशान करने का आरोप

मृतक के भतीजे बच्चन सिंह ने बताया कि साल 2012 में उनके चाचा की बेटी मोनू की शादी मनोहरपुरा निवासी होशियार सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार बदलने के बजाय और बिगड़ता गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77