[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर भाजपा नेता राजेंद्र भांभू करेंगे/डॉक्टर्स , चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं/अधिवक्ताओं का सम्मान 1 जुलाई को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर भाजपा नेता राजेंद्र भांभू करेंगे/डॉक्टर्स , चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं/अधिवक्ताओं का सम्मान 1 जुलाई को

डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर भाजपा नेता राजेंद्र भांभू करेंगे/डॉक्टर्स , चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं/अधिवक्ताओं का सम्मान 1 जुलाई को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के अवसर पर एसएस मोदी विद्या विहार झुंझुनू रोड़ नंबर दो पर झुंझुनूं अंचल के डॉक्टर्स, आरटीएच योद्धा, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सीएस एवं अधिवक्ताओं का अभिनंदन किया जाएगा।

आयोजक राजेंद्र भाम्बू ने बताया कि 1 जुलाई को प्रातकाल 10:00 चार्टर्ड अकाउंटेंट सम्मान समारोह में वरिष्ठ एडवोकेट सतीश कुलहरि, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट अर्जुन लाल केडिया, वरिष्ठ अधिवक्ता बिरजू सिंह शेखावत, महेश शर्मा एवं शिव हरिप्रसाद बतौर अतिथि मंच पर उपस्थित रहेंगे।

साँय 6:15 होने वाले योद्धा सम्मान समारोह में सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के पूर्व अधीक्षक डॉ वीरेंद्र सिंह मील मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसएन शर्मा करेंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ मूलसिंह सिंह शेखावत, डॉ हनुमान सिंह शेखावत, डॉ आरके सुमन, डॉ जगदीश प्रसाद बुगालिया, डॉ कुंदन सिंह मील, डॉ लालचंद ढाका, डॉ कमलचंद सैनी एवं डॉ कमल मीणा मंच पर उपस्थित रहेंगे ।

दोनों कार्यक्रम एसएस मोदी विद्या विहार के प्रांगण में आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर आयोजक राजेंद्र भाम्बू ने बताया कि सेवानिवृत्त अध्यापकों, निजी शिक्षण संस्थाओं के अध्यापकों तथा पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित किए गए समारोहों के बाद उन्हें लगा कि क्षेत्र को चिकित्सा और न्याय कानून देने वाले सापुरुषों का भी सम्मान करना आवश्यक है। अतः डॉक्टर्स डे व चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के उचित अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सभी डॉक्टर, आरटीएस योद्धाओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में नियत समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर सम्मान समारोह को सफल बनाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet