जिला प्रमुख और प्रधान चुनाव की तैयारी तेज, 17 मतदान दलों के 85 कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जिला प्रमुख और प्रधान चुनाव की तैयारी तेज, 17 मतदान दलों के 85 कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
सीकर : पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के निर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला परिषद सभागार में इन पदों के चुनाव के लिए गठित 17 मतदान दलों के 85 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक की बारीकियां समझाई गईं।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रोहित कुमार, डॉ. कमलेश शर्मा और डॉ. रामचंद्र पूनिया ने कार्मिकों को मतपत्र तैयार करने, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, मतदान करवाने और मतगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2562567
